सुपौल, फरवरी 20 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। बाजार में यातायात की समस्या अब विकराल रूप लेती दिख रही है। शहर की छह केंद्र पर मैट्रिक की परीक्षा चल रही है । परीक्षा को लेकर प्रशासन ने पूर्व में ही जाम से निजात दिलाने के लिए सुदृढ़ व्यवस्था किए जाने का दावा किया था,लेकिन शुक्रवार को ये दावे पूरी तरह खोखले साबित हुए। शुक्रवार को प्रथम पाली की परीक्षा समाप्त होते ही बाजार क्षेत्र,खासकर चिलौनी पुल के समीप,भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। परीक्षा केंद्रों से एक साथ बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों और अभिभावकों के निकलने के कारण सड़कों पर वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया। देखते ही देखते पुल के दोनों ओर लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह चरमरा गया। इस दौरान द्वितीय पाली की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.