सुपौल, जनवरी 31 -- भीमपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र स्थित जीवछपुर पंचायत के श्रीश्री 108 बजरंगबली सार्वजनिक मंदिर का परिसर में शुक्रवार को चार दिनों तक चले श्री हनुमान जी मूर्ति स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन महाप्रसाद वितरण के साथ हो गया। पूरे वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न हुए इस पावन अनुष्ठान के बाद 24 घंटे का अखंड अष्टयाम आयोजित किया गया। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंत्रोच्चार, हवन-पूजन और शंखध्वनि से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। जहां सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। विद्वान पंडितों द्वारा कराए गए विशेष धार्मिक अनुष्ठानों ने वातावरण को पूरी तरह आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। इस ऐतिहासिक अवसर पर जीवछपुर सहित आसपास के गांवों और दूर-दराज़ क्षेत्रों से...