सुपौल, जनवरी 20 -- कुनौली, निज प्रतिनिधि। डगमारा लोहापुल से लेकर लालापट्टी तक जाने वाली समानांतर बांध में डगमारा थाना से 100 मीटर की दूरी पर तिलयुगा नदी के किनारे से मिट्टी काटकर नदी समानांतर बांध के और करीब आने का निमंत्रण दिया जा रहा है। अगर जल संसाधन विभाग द्वारा मिट्टी काटने पर रोक नहीं लगी तो इस साल तिलयुगा नदी में बाढ़ आने पर इस बांध को टूटना तय माना जा रहा है। तिलयुगा नदी के बाढ़ से बचने के लिए जल संसाधन विभाग के द्वारा चार साल पूर्व डागमारा लोहापुल से लेकर नेपाल सप्तरी जिला के लालापट्टी गांव तक करोड़ों खर्च करके इस बांध में जीर्णोद्धार का कार्य किया गया। लेकिन सारा प्रयास विफल सावित हो रहा है। नदी तटबंध के 10 मीटर के बीच बिल्कुल करीब पहुंच गया है। इस बार बरसात के महीने में तटबंध का टूटना तय माना जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.