सुपौल, जनवरी 4 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। वित्तीय वर्ष 2025-26 में लोक भागीदारी व मीडिया संभाग अंतर्गत विद्यालय शिक्षा समिति के छह सदस्यों के प्रशिक्षण संचालित करने को लेकर मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसको लेकर राज्य परियोजना निदेशक बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से निर्देश जारी किया गया है। इसके तहत कॉम्प्लेक्स-पंचायत स्तर पर होने वाले प्रशिक्षण में हर बैच में एक शिक्षक व उत्प्रेरक को प्रशिक्षक की भूमिका दी जाएगी। इस स्तर पर पांच जनवरी से सात जनवरी तक प्रखंडवार बिहार शिक्षा परियोजना सुपौल बीआरसी सुपौल के सभागार में सुबह 10 बजे से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसको लेकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (एसएसए) प्रवीण कुमार ने आदेश जारी किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...