भागलपुर, मई 16 -- राघोपुर, एक संवाददाता। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तहत गया जिले में 12 से 14 मई तक आयोजित मार्शल आर्ट यांग-ता प्रतियोगिता में राघोपुर निवासी हरिशंकर खिरहरी की पुत्री प्रिया प्रेरणा ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। शुक्रवार दोपहर वह ट्रेन से राघोपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। इस दौरान दर्जनों स्थानीय लोगों ने प्रिया प्रेरणा का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं मिठाई खिलाकर बधाई दी। प्रिया प्रेरणा के पिता हरिशंकर खिरहरी ने बताया कि प्रतियोगिता में 25 स्टेट के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें अंतिम मैच मणिपुर के बीच हुआ। यहां बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रिया प्रेरणा ने मणिपुर पर जीत दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर लिया। इधर प्रिया प्रेरणा की सफलता पर जिलेवासियों में हर्ष का माहौल है। उनकी सफलता पर प्रशिक्षिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.