सुपौल, फरवरी 17 -- छातापुर,एक प्रतिनिधि। रामपुर पंचायत के इंदरपुर निवासी व मारपीट में जख्मी अधेड व्यक्ति की सोमवार की शाम मौत हो गई। मृतक 55 वर्षीय मो सुवेर नौ सितंबर 2019 को हुई मारपीट की घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। सिर में गंभीर चोट के कारण पटना से उनका इलाज चल रहा था। लगातार उपचाराधीन रहकर वे अपने घर बेड पर ही रहते थे।सात पुत्री व तीन पुत्रों के पिता की हुई मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के बाद मंगलवार को मृतक के घर आस पडोस व रिश्तेदारों की भारी भीड जमा थी और परिजनों को ढांढस बंधाया जा रहा था। मृतक के तीन पुत्रों मे एक सउदी अरब में थे जो कि जानकारी के बाद हवाई यात्रा कर शाम तक घर पहुंचने वाले हैं। रोती बिलखती बेटियां पिता की मौत के बाद मारपीट के अभियूक्तों को उचित सजा देकर न्याय दिलाने की मांग कर रही थी। पर...