सुपौल, फरवरी 3 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के सिमराही बाजार स्थित समाजसेवी घनश्याम लाल माधोगरिया के निज निवास पर सत्यनारायण कथा का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जहां कथा का वाचन और पूजन अयोध्या से पधारे विद्वान पंडित मदन पंडित ने विधि-विधान से कराया। पूजा की विधि जजमान घनश्याम लाल माधोगरिया एवं उनकी धर्मपत्नी प्रेमा देवी माधोगरिया के संकल्प के साथ शुरू हुई। इसके बाद पंडित जी ने मधुर वाणी में सत्यनारायण कथा का विस्तार से वर्णन किया, जिसे सुनकर सभी श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कथा के समापन के बाद हवन और आरती के साथ पूजा का विधिवत समापन हुआ। अनुष्ठान में संजीव माधोगरिया, सचिन माधोगरिया, शानू माधोगरिया और सत्यम माधोगरिया ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस मौके पर केदार माधोगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.