सुपौल, सितम्बर 30 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। जिलेभर में महाअष्टमी के मौके पर मंगलवार को मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। आस्था का सैलाब देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ा। शहर से लेकर गांव-कस्बों तक में भक्ति भाव चरम पर रहा। खासतौर से भगवती दर्शन और खोइंछा भरने के लिए अल सुबह से सुहागिनों का मंदिर-पंडालों में सुबह से शाम तक तांता लगा रहा। पूरे दिन पूजा पंडालों में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा था। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रण करने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मजिस्ट्रेट के साथ-साथ शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे से भी भीड़ प्रबंधन पर प्रशासन नजर रख रही है। उधर, बुधवार को महानवमी पूजन होगा। विभिन्न पूजा पंडालों में कुंवारी कन्याओं को भोजन कराया जाएगा। मंगलवा रात शहर के गांधी मैदान में डांडियां नाइट का आयोजन किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.