सुपौल, फरवरी 12 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को महासंघ के प्रतिनिधिमंडल द्वारा जिलाधिकारी से मुलाकात कर विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल ने प्रस्तावित राष्ट्रीय हस्ताक्षर अभियान एवं प्रदर्शन के समर्थन में अपनी बात रखते हुए कर्मचारियों की लंबित मांगों पर अविलंब कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में संविदा, आउटसोर्सिंग एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण, रिक्त पदों पर नियमित बहाली, नई पेंशन योजना (एनपीएस/यूपीएस) समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करने, 8वें वेतन आयोग के गठन एवं वेतन पुनरीक्षण सुनिश्चित करने की मांग प्रमुख रूप से शामिल है। इसके अलावा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के निजीकरण पर रोक, श्रम कानूनों की बहाली, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.