सुपौल, फरवरी 17 -- सुपौल, एक संवाददाता। युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव एवं जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार झा ने सोमवार को सदर प्रखंड मुख्यालय स्थित एकमा पंचायत के बारा गांव वार्ड नंबर 10 में योगेंद्र यादव के घर से लेकर लक्ष्मी पासवान के घर तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों के साथ विरोध- प्रदर्शन किया । उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी को एक ज्ञापन समर्पित किया जा रहा है ,ग्रामीणों ने कहा है कि उक्त परेशानियों को दूर नहीं की गई तो ग्रामीणों द्वारा वोट बहिष्कार कर चुनाव में रोड नहीं तो वोट नहीं अभियान चलेगा। कहा कि 1992 में उक्त सड़क का निर्माण हुआ था ,लेकिन उसके बाद अभी तक सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है,जहां सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है ,कहा कि प्लस टू विद्यालय भी उक्त वार्ड के बगल में 10 व 11 वार्ड के मध्य से सड़क निक...