सुपौल, मार्च 11 -- निर्मली, संवाद सूत्र। छपरा निवासी सविता महतो ने चार हजार किमी साइकिल यात्रा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सोमवार को वह मझारी पहुंची, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। उनके साथ उत्तराखंड निवासी शुभम पारके भी मौजूद थे। सविता ने साइकिल से कई राज्यों की यात्रा करते हुए महिला सशक्तीकरण और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। मझारी में एनएच-57 पर एसएसबी 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव कुमार सिंह के नेतृत्व में सीमा चौकी कुनौली के असिस्टेंट कमांडेंट जितेंद्र कुमार व उनकी टीम ने सविता महतो का स्वागत किया। सविता महतो की इस साहसिक यात्रा का उद्देश्य समाज में महिलाओं की स्थिति को मजबूत करना और बालिका शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि जहां से भी मैं गुजरी, वहां लोगों को बेटी बचाने और पढ़ाने का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.