सुपौल, फरवरी 5 -- कुनौली,निज प्रतिनिधि। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुनौली में एक दक्ष महिला डॉक्टर नहीं होने से, महिला रोगियों को अत्यधिक परेशानी हो रही है। अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों से बहुतों महिला रोगी ईलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर आती हैं, जहां पर महिला रोगी अपने कई रोगो के बारे में, पुरुष डाक्टरों को खुलकर बताने से कतराती रहती हैं। जिससे उनके उपचार में कठिनाइयां आती हैं, खासकर प्रसव के रोगियों की परेशानी बढ़ जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...