सुपौल, अप्रैल 20 -- बसंतपुर। संवाद कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को बसंतपुर प्रखंड के तीन अलग-अलग पंचायतों में किया गया। बसंतपुर जीविका के सीसी अविनाश कुमार वर्मा ने बताया कि बनैलीपट्टी में दो, भगवानपुर और भीमनगर पंचायत में एक जगह पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में महिला उत्थान की विभिन्न योजनाएं जैसे सतत जीवकोपार्जन योजना, नशा मुक्ति अभियान, बालिका साइकिल योजना, बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना, कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय योजना की जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.