सुपौल, मार्च 20 -- त्रिवेणीगंज। रमजान को लेकर बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है, लेकिन आसमान छूती महंगाई से रोजेदार परेशान हैं। इफ्तार में चना, कचरी, खजूर के साथ-साथ फल जरूर होते हैं लेकिन इस बार की फलों की महंगाई से रोजेदार भी परेशान हैं। बाजार में खजूर 250 से 450 रुपये, अंगूर 70 से 100 रुपये प्रति किलो, केला 50 रुपये दर्जन, संतरा 80 रुपये किलो, अनार 120 रुपये किलो, सेब 120 से 180 रुपये किलो, पपीता 40 रुपये किलो, तरबूज 25 से 40 रुपये बिक रहे हैं। उधर, फल व्यवसायियों का कहना है कि फलों की बिक्री पर काफी असर पड़ा है। कहा कि महंगाई उपर से ही बढ़ी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...