सुपौल, मार्च 11 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। धर्मशाला में रविवार को भाकपा अंचल परिषद की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता बेचन सिंह ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अप्रैल में अंचल परिषद का सम्मेलन कराया जायेगा। सम्मेलन की तैयारी के लिए सभी शाखा परिषद सदस्यों को राशि संग्रह करने की जिम्मेवारी दी गई। अंचल सचिव रघुनंदन पासवान ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रस्तुत बजट किसान व गरीब के बदले पुंजीपतियों के लिए है। कहा केंद्र व राज्य सरकार किसान, मजदूर व गरीब विरोधी है। देश के खजाने से हजारों करोड़ की राशि चपत करने वाले नीरव मोदी, ललित मोदी व विजय माल्या को बड़े ही चतुराई से देश से बाहर भगा दिया गया। इतना ही नहीं अडानी व अंबानी के हजारों करोड़ के ऋण को माफ कर दिया, लेकिन सरकार किसानों के ऋण माफ नहीं कर रही है। बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.