सुपौल, नवम्बर 13 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। अगलगी की घटना में पांच परिवार के छह घर समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना प्रतापगंज थाना क्षेत्र की भवानीपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड एक में बुधवार शाम करीब पांच बजे की है। घटना में तीन बकरी भी झुलसकर मर गईं। आग लगने का कारण मवेशी घर में जलाई गई अलाव की चिंगारी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मो एकवाल ने अपने घर में मवेशी के लिए अलाव जलाया था। अचानक अलाव की चिंगारी ने फूस के घर को अपनी आगोश में ले लिया। आस-पास के लोग घर से आग की ज्वाला निकलती देख शोर मचाने लगे। एक व्यक्ति किसी तरह हिम्मत कर के मवेशी घर मे बंधा गाय की रस्सी काट कर निकाल लिया। लेकिन आग की लपेट इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पांच परिवार के छह घरों को जलाकर राख कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना से द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.