सुपौल, जनवरी 16 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना पुलिस ने जिले में सक्रिय एक अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े शातिरों में सदर थाना क्षेत्र के जगतपुर वार्ड 11 का नवीन कुमार, एकमा वार्ड 8 का कुंदन कुमार और अररिया जिले के बउसी थाना के गुणवत्ती निवासी सुशील राय है। इनकी निशानदेही पर मल्हनी से चोरी हुआ धान लदा ट्रैक्टर भी अररिया के रानीगंज से बरामद करने में पुलिस सफल रही। बदमशों के पास ने पुलिस टीम ने तीन मोबाइल भी जब्त किये। एसपी शरथ आरएस ने बताया कि 9 जनवरी की रात सदर थाना थेत्र के मल्हनी वार्ड 2 निवासी सुबोधी चौधरी के घर के पिछवाड़े में धान लदा ट्रैक्टर अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। मामले में ट्रैक्टर मालिक सुबोध चौधरी ने सदर थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई। सदर थानाध्यक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.