सुपौल, फरवरी 13 -- किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मलाढ़ पंचायत स्थित महादलित टोला मलाढ़ में कुष्ठ उन्मूलन अभियान के तहत आयोजित शिविर में मरीजों की जांच की गई। शुक्रवार को महादलित टोला मलाढ़ में आयोजित जांच शिविर में सात मरीज मिले। जबकि यक्ष्मा मरीज की जांच में भी 22 मरीजो का सैंपल लिया गया। जिसकी जांच केंद्रीय टीम द्वारा की गई। जिसमें डॉ शिव कुमार सचिव डीएफआईटी चेन्नई, डॉ सर्वथा राय राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी पटना, डॉ अभिषेक कुमार सिन्हा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, डॉ राहुल कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक अभिलाष वर्मा, एन के सिंह, सत्यदेव यादव, प्रदीप कुमार, विनोद कुमार राम, रमेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...