सुपौल, अप्रैल 20 -- किशनपुर। मलाढ़ पंचायत में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी गई। बीपीएम चंदन कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का मकसद ग्रामीण महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है। इस कार्यक्रम के तहत बिहार सरकार द्वारा महिलाओं के लिए दिए जा रहे अनेक योजनाओं के विषय में बताया गया। इस दौरान दस महिलाओं ने सरकार द्वारा चलाए गए योजनाओं से प्राप्त लाभ को भी साझा किया। मौके पर कंचन कुमारी, दीपा जायसवाल थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.