सुपौल, फरवरी 2 -- मरौना, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिसौनी पंचायत अंतर्गत कोशी क्रिकेट क्लब सिसौनी के तत्वाधान मे सिसौनी के दरगाह के मैदान में आयोजित टी 20क्रिकेट मैच का फाइनल मैच मंगलवार को मरौना अकबर इलेवन बनाम मधेपुर इलेवन के बीच खेला गया। टॉस जीत कर मरौना अकबर इलेवन टिम ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया । बल्लेबाजी में उतरी मधेपुर इलेवन की टीम 20 ओभर में सभी विकेट खोकर मात्रा 144 रन पर सिमट गई ।ज़बाब में उतरी अकबर इलेवन की टीम ने 16 औभर में पांच विकेट खो कर मैच जीत लिया। विजेता टीम को प्रमुख प्रतिनिधि लक्ष्मी नारायण यादव उर्फ लाल बाबू मकसूद आलम,उप प्रमुख उमर अली,भोला मंडल, जेई प्रभु मंडल,सिसौनी के मुखिया हरि नारायण मंडल के द्वारा कप के साथ 31हजार रुपए की नगद पुरस्कार दिया गया। वहीं उप विजेता टीम को कप के साथ 21हजार रुप...