सुपौल, फरवरी 12 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार राज्य ममता कार्यकर्ता संघ शाखा सुपौल के आह्वान पर गुरुवार को राष्ट्रीय श्रम संगठनों की एक दिवसीय हड़ताल में ममता कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर अपनी लंबित मांगों का ज्ञापन कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति, पटना को सौंपा। संघ की जिलाध्यक्ष सुशीला देवी ने बताया कि ममता कार्यकर्ता वर्षों से सरकारी संस्थानों में प्रसवोत्तर सेवाएं देकर जच्चा-बच्चा सुरक्षा अभियान को गति दे रही हैं। तीन शिफ्टों में काम करने के बावजूद उन्हें प्रति प्रसव केवल 300 रुपये सामूहिक प्रोत्साहन राशि मिलती है, जो कई महीनों से लंबित है। इससे कार्यकर्ताओं को गंभीर आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मांग-पत्र में मुख्य रूप से लंबित प्रोत्साहन राशि का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.