सुपौल, जनवरी 5 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। विधान परिषद सदस्य डॉ अजय कुमार सिंह ने मनमानी कीमत पर खाद बिक्री का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा है कि यूरिया निर्धारित मूल्य प्रति बोरा 266 रुपये के बदले 400 से 500 रुपये तक में बेची जा रही है। खासकर ग्रामीण क्षेत्र में अत्यधिक मूल्य लिया जा रहा है और मजबूरी में किसान अधिक कीमत देकर खरीदने को विवश हैं। किसानों का कहना है कि खरीदने की रसीद भी विक्रेता नहीं देते हैं। जबकि इस ओर कृषि विभाग के अधिकारी निष्क्रिय हैं। डॉ सिंह ने कहा है कि सारे अधिकारी डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी से मिले हुए हैं। जान-बूझकर किसानों को लूटा जा रहा है। विक्रेता भी किसान को यूरिया के साथ अन्य उत्पाद खरीदने का दबाव बनाते हैं। जान-बूझकर यह किल्लत पैदा की जा रही है। इस बाबत विधान परिषद सदस...