सुपौल, फरवरी 8 -- बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि। बलुआ थाना क्षेत्र की दिनबन्धी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय उर्दू में बीते शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर रखे 18 बोरा एमडीएम का चावल चुरा लिया। रविवार सुबह जब एक शिक्षक विद्यालय पहुचे तो कार्यालय के बगल वाले कमरे का दरवाजा टूटा हुआ पाया। जिसके बाद उन्होंने दरवाजे टूटे होने की जानकारी विद्यालय प्रधानाध्यापक सहित आसपास के लोगो को भी दी। सूचना मिलने पर जब प्रधानाध्यापक विद्यालय आये तो शिक्षक सहित अन्य लोग कमरे के अंदर गये तो देखा कि बच्चो के मध्यान्ह भोजन के लिए रखा हुआ चावल का बोरा गायब है। जिसके बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने चोरी के घटना की जानकारी बलुआ थाना पुलिस को दिया। जिसके बाद बलुआ थाना पुलिस विद्यालय पहुँचकर घटना की छानबीन में जुट गई। जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.