सुपौल, फरवरी 8 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। मध्य विद्यालय छातापुर की प्रभारी प्रधानाध्यापक कुसुम कला कुमारी के सेवानिवृत्त होने पर रविवार को विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छातापुर प्रखंड के शिक्षकों की उपस्थिति में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। समारोह की संयुक्त अध्यक्षता बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, छातापुर प्रखंड के अध्यक्ष जैनेंद्र मरीक तथा चिन्हित मध्य विद्यालय छातापुर के वरीय प्रधानाध्यापक मोहन कृष्ण ने की। मंच संचालन मध्य विद्यालय छातापुर कोरियानी के प्रधानाध्यापक श्यामलाल मंडल 'सुमन' ने किया। विदाई समारोह के मौके पर वक्ताओं ने कुसुम कला कुमारी के लंबे शैक्षणिक योगदान, अनुशासनप्रिय कार्यशैली तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उनके ...