सुपौल, मार्च 19 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। चांदपीपर पंचायत में मंगलवार को दो पक्षों में भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इसमें सात लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि सियाराम यादव और संतोष कुमार यादव के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। मंगलवार को विवादित जमीन पर एक पक्ष के लोग झोपड़ी बना रहे थे। इसकी को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष के सियाराम यादव, नरेश कुमार, अजीत कुमार, भोगी लाल यादव और दूसरे पक्ष के संजय कुमार यादव, संतोष कुमार यादव, ललटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इसमें गंभीर रूप से घायल सियाराम यादव और संतोष कुमार यादव को डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.