सुपौल, जनवरी 31 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय वेश्यम में शुक्रवार को भूमि विवाद से संबंधित जन समस्याएं के निष्पादन को लेकर को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार की अध्यक्षता प्रभारी बीडीओ सह सीओ कशिश बख्शी ने की। जन समस्याएं को लेकर भूमि विवाद से संबंधित एक आवेदन प्राप्त हुआ है। प्रभारी बीडीओ सह सीओ ने बताया कि भूमि विवाद से संबंधित मामले का निष्पादन स्थलीय जांच रिपोर्ट के बाद की जाएगी। इस मौके पर बीडीओ अच्युतानंद, राजस्व अधिकारी राकेश रंजन, सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...