सुपौल, फरवरी 4 -- छातापुर,एक प्रतिनिधि। भूदान के पर्चाधारियों ने जमीन पर दखल कब्जा नहीं दिलाने और आवश्यक कागजात नहीं बनाने तथा उल्टे 107 की कार्रवाई करने के विरोध में बुधवार को सुबह 7 बजे से एस एच 91 को करीब दो घंटे तक जाम कर दिया। डहरिया गांव के समीप जदीया बलुआ पथ स्टेट हाइवे 91 को जाम के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। आक्रोशित पर्चाधारी जमीन पर दखल कब्जा दिलाने तथा बेवजह परेशान करने के नियत से की गई 107 की कार्रवाई को वापस लेने की मांग कर रहे थे। इस दौरान वे लोग नारेबाजी भी कर रहे थे कि प्रशासन अविलंब इस मामले में उचित कार्रवाई करें। पीड़ितों ने कहा कि वे लोग जब भी सीओ के पास पहुंचते है तो उन्हें केवल कोरा आश्वासन दिया जा रहा है। जबकि इधर, 107 की कार्रवाई कर दी गई है। इधर, सड़क जाम की सूचना पर बीडीओ डा.राकेश गुप्ता, थानाध्यक्ष प्रमोद झ...