सुपौल, फरवरी 12 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में भाजपा पर किसानों विरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए गुरुवार को शहर के लोहिया नगर चौक पर राष्ट्रीय जनता दल किसान प्रकोष्ठ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता एवं किसान समर्थक मौजूद रहे। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार के समझौते को किसान विरोधी बताया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहन यादव ने की। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से देश के किसानों को भारी नुकसान होगा। मौके पर लव यादव, रामनाथ मंडल, प्रो. विजय कुमार यादव, मदन पासवान, दिनेश यादव, विद्या देवी, नीतीश मुखिया, प्रमोद कुमार, रामानंदन यादव, सीताराम मंडल, दुखीलाल यादव, देवनारायण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.