सुपौल, फरवरी 22 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित नितमाया बैंक्विट एंड होटल में रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्य समिति की बैठक जिलाध्यक्ष जयंत मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। प्रदेश कार्य समिति सदस्य नागेंद्र नारायण ठाकुर ने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है और गांव-गांव तक पार्टी को मजबूत बनाने में इसकी अहम भूमिका है। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. विजय शंकर चौधरी ने युवा मोर्चा को सीखने, संस्कार और संघर्ष का मंच बताया। भाजपा जिला महामंत्री कुणाल कुमार ने कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में युवा मोर्चा सक्रिय है। जिलाध्यक्ष जयंत मिश्रा ने 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाशक्ति की भूमिका पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में कार्यालय मंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.