सुपौल, जून 26 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को ढोली पंचायत के गिरधारी गांव में परिसर में मंडल अध्यक्ष चंदन कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान केंद्र सरकार के 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। जिला उपाध्यक्ष किरण कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चहुंओर विकास की बयार बह रही है। बैठक में उपस्थित लोगों ने 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। साथ ही बूथ स्तर पर लोगों को जानकारी देने की बात कही। बैठक में प्रीतम रजक, प्रभु कुमार मेहता, सुशील कुमार मेहता, विजय विमल, अजय सिंह, देवचरण सरदार, विनोद पासवान, परमेश्वर मेहता, अशोक कुमार सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.