भागलपुर, फरवरी 23 -- प्रतापगंज, निजप्रतिनिधी। भवनीपुर दक्षिण पंचायत में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 18 वर्षीय युवक छोटू कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार, भवनीपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड 14 निवासी कृष्णमोहन मंडल अपने छोटे बेटे छोटू कुमार (18) को लेकर सुबह साढे आठ बजे के लगभग घर से पूरब खेत पटाने गया था। जहां वह खेत पटाने के लिए बिजली मोटर लगाकर छोटू को खेत पर छोड गाय दूहने घर आ गये। जब कुछ देर के बाद कृष्ण मोहन वापस गये तो खेत में पडा अपने बेटे छोटू को देखकर होश उड गये। बेटे को खेत में पडा देख कृष्णमोहन हल्ला करने लगे। हल्ला सून आस पास खेत में काम कर रहे लोग जमा हुए तो छोटू की स्थिति देख समझ गये कि उसे करंट लगा है। उस वक्त तक छोटू की सांस चल रही थी। जमा लोगों ने आनन फानन...