सुपौल, नवम्बर 21 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। डीएम के निर्देश का आलोक में भपटियाही थाना पुलिस ने बुधवार की शाम मे उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर प्रभुनाथ सिंह और सीओ धीरज कुमार, भपटियाही थाना अध्यक्ष संजय दास की उपस्थिति में भपटियाही थाना परिसर में जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर 786.975 लीटर शराब का विनष्टीकरण कराया गया। थानाध्यक्ष संजय दास ने बताया कि कुल अलग-अलग 3 कांडों में बरामद किए गए देसी नेपाली शराब 510.6 लीटर और 276.375 लीटर अंग्रेजी शराब का विनष्टीकरण कराया गया है। इस मौके पर एसआई वर्षा कुमारी, एएसआई विनय कुमार चौकीदार ओम कुमार,कार्यपालक सहायक प्रकाश कुमार सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.