सुपौल, अक्टूबर 13 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण मे कराने और आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने के उद्देश्य से रविवार को भपटियाही थाना अध्यक्ष संजय दास के नेतृत्व में अर्धसैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च भपटियाही थाना से निकलकर एनएच 327 ए भपटियाही बाजार, एनएच 27 होते हुए पिपराखुर्द, झिलाडुमरी, शाहपुर पृथ्वीपट्टी, छिटही हनुमाननगर, लौकहा सहित अन्य पंचायतो का भ्रमण कर लोगों को विधानसभा चुनाव में निर्भीक और भयमुक्त होकर मतदान करने का संदेश दिया गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने आसपास के संवेदनशील इलाके में गश्त की। तथा लोगों से शांति और सहयोग की अपील की। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने वाहनों की सघन तलाशी ली गई। पुलिस पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि चुनाव के दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.