सुपौल, जनवरी 31 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने गुरुवार की शाम एक कोर्ट वारंटी को भपटियाही पंचायत के गढ़िया गांव के वार्ड 10 निवासी श्याम नारायण यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह जानकारी थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी श्याम नारायण यादव के विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत था। वह पूर्व के मामले में फरार चल रहा था, जिसे उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...