सुपौल, जनवरी 12 -- सुपौल/राघोपुर, हिन्दुस्तान टीम। सुपौल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमाही गोल चौक से गांजा लदे बोलेरो को पकड़ा। तलाशी लेने पर बोलेरो से 13 प्लास्टिक की बोरियों में पैक किया हुआ 451 किलो गांजा बरामद हुआ। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसका खुलासा एसपी सरथ आरएस ने रविवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में किया। एसपी ने बताया कि नशीले पदार्थों के खिलाफ वीरपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित विशेष टीम के नेतृत्व में यह कामयाबी मिली है। उन्होंने बताया कि पुलिस को रविवार अल सुबह सूचना मिली कि गांजा की बड़ी खेप जिले से होकर गुजरने वाली है। सूचना पर विशेष टीम के अलावा कई थानों को अलर्ट किया गया। थाना क्षेत्र में सड़कों पर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया गया। इस बीच रविवार सुबह करीब 6 बजे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.