सुपौल, दिसम्बर 14 -- छातापुर,एक प्रतिनिधि। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए रविवार को छातापुर थाना परिसर में विशेष बैठक हुई। त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विभाष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्वर्ण व्यवसाई, सीएसपी संचालक, पेट्रोल पंप आदि व्यवसाय से जुडे संचालक तथा नीजि फाइनेंस कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। एसडीपीओ श्री कुमार व्यापारियों से आग्रह किया कि जिस किसी भी प्रतिष्ठान में नगद लेन-देन का कारोबार अधिक होता है। वहां की सुरक्षा व्यवस्था काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। खासकर ठंड के मौसम में सुरक्षा की अहमियत और भी बढ़ जाती है। ऐसे में जरूरी है कि सभी अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान पर उच्च क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरा लगवाएं। साथ ही सीसीटीवी कैमरा को ऑनलाइन कर उसका आईपी एड्रेस पुलिस से साझा करने का अनुरोध भी किया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.