सुपौल, अप्रैल 20 -- किशनपुर, एक संवाददाता। राजपुर पंचायत के नेमनमा उप स्वास्थ्य केंद्र के पास सड़क हादसे में मो. अली की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। वही गंभीर रूप से घायल मो. सुभान का निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि मो. सुभान साफी शनिवार सुबह अपनी बहन की ससुराल राजपुर आया था। शनिवार शाम राजपुर पंचायत के वार्ड आठ में ग्रामीणों की बैठक हुई थी। इसमें शामिल होने के लिए मो. अली भी पहुंचा था। बैठक में सुभान साफी भी था। बैठक खत्म होने के बाद मो. अली ने सुभान साफी को अपने साथ चलने का आग्रह किया। इसके बाद दोनों एक ही बाइक से निकले। नेमनमा उप स्वास्थ्य केंद्र के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार सफारी वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.