सुपौल, फरवरी 12 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। केंद्रीय श्रमिक संगठनों के आह्वान पर गुरुवार को आयोजित राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का व्यापक असर सुपौल जिले में देखने को मिला। जिले के सभी सार्वजनिक, निजी व क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। सुबह से ही बैंक शाखाओं के शटर बंद रहे, जिससे ग्राहकों को बैरंग लौटना पड़ा। बैंकिंग सेवा बाधित रहने से जिले की आर्थिक गतिविधि लगभग थम सी गई। नकद जमा-निकासी, चेक क्लियरेंस, आरटीजीएस-एनईएफटी जैसी सेवाएं प्रभावित रहीं। व्यापारियों को कारोबार में दिक्कतें हुईं, वहीं किसानों और पेंशनधारियों को भी भुगतान संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोग जरूरी लेनदेन के लिए बैंक पहुंचे, लेकिन हड़ताल के कारण काम नहीं हो सका। हड़ताल के समर्थन में बैंककर्मी स्टेशन रोड स्थित एक स्थान पर एकत्र हुए। वहां उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.