भागलपुर, मार्च 3 -- राघोपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के फिंगलास पंचायत के वार्ड 5 के पास एनएच 106 पर सोमवार दोपहर करीब दो बजे एक बाइक की ठोकर से सड़क पार कर रही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद घायल महिला को इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि फिंगलास पंचायत के वार्ड 5 निवासी राज कुमार मंडल की पत्नी सुनीता देवी अपने घर के पास सड़क पार कर रही थी। इसी क्रम में सिमराही की ओर से आ रहे एक बाइक चालक ने उसे ठोकर मार दिया। घटना के बाद आरोपी बाइक चालक फरार बताया जाता है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। आवेदन अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.