सुपौल, जनवरी 9 -- पिपरा, एक प्रतिनिधि। पिपरा थाना क्षेत्र के बेलदारा गांव में सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वृद्धा पेंशन के लिए केवाईसी कराने और कागजात दुरुस्त कराने पिपरा ब्लॉक जा रही बुजुर्ग महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। मृतका का नाम अरुणा देवी (60) है। वह बेलदारा की रहने वाली थीं। जानकारी के अनुसार बेलदारा निवासी अरुणा देवी वृद्धा वस्था पेंशन के लिए केवाईसी कराने गुरुवार को पिपरा ब्लॉक जा रही थी। वह परिजन के साथ बाइक पर सवार होकर पिपरा जा रही थी। इसी दौरान बेलदारा के समीप एक ट्रैक्टर ने उसे जोरदार ठोकर मार दी, जिसमें अरुणा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। हालांकि आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपरा पहुंचाया जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना...