सुपौल, फरवरी 6 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार रात एनएच 27 पर चिकनी गांव के पास से दो इनोवा कार से ले जाया जा रहा 3280 बोतल प्रतिबंधित कफ सीरप जब्त किया है। साथ ही पटना और भोजपुर निवासी चार तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस बाबत भपटियाही थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि पुलिस में गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की रात में एनएच 27 पर सरायगढ़ पंचायत के चिकनी गांव के पास दो इनोवा कार नंबर बीआर 01 पीजी 3280 और दूसरी इनोवा कार बीआर 01 जेएस 2709 पर विधानसभा का स्टीकर सटा हुआ था। एक इनोवा कार पर पास संख्या 1810 लिखा था। जबकि दूसरी कार पर पास संख्या 1807 लिखा हुआ था। पहली इनोवा कार का तलाशी चिकनी गांव के पास घेरा बंदी कर कार रोककर तलाशी ली गई तो इनोवा कार पर 10 कार्टन में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.