सुपौल, फरवरी 11 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर प्रखंड के पिपरा खुर्द पंचायत के वार्ड 4 में कोसी बांध के पास बुधवार को प्रशासन ने बिना लाइसेंस संचालित दवा दुकान पर बड़ी कार्रवाई की। सहायक औषधि नियंत्रण विभाग, सुपौल की पहल पर अनुमंडल पदाधिकारी सुपौल के नेतृत्व में प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट सह राजस्व अधिकारी संदीप कुमार और उनकी टीम ने औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान दुकान मालिक अनिल कुमार साह लाइसेंस प्रस्तुत करने में असफल रहे। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि उनके पास दवा संचालन का कोई वैध लाइसेंस नहीं है और न ही दवाओं की खरीद-बिक्री का कोई रिकॉर्ड रखा गया था। इस पर टीम ने दवाओं की जांच शुरू की और लगभग चार दर्जन से अधिक प्रकार की दवाएं जब्त कीं। अधिकारी बता रहे हैं कि ये दवाएं जांच के लिए भेजी जाएंगी ताकि उनकी गुणवत्ता और अधिकृत स्रो...