भागलपुर, मार्च 10 -- राघोपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में इन दिनों बिना नंबर की ऑटो धड़ल्ले से दौड़ रही है। जिस कारण यात्रियों की सुरक्षा भगवान भरोसे दिख रही है। लोगों का कहना है कि पुलिस-प्रशासन की अनदेखी के कारण राघोपुर, सिमराही, गनपतगंज सहित कई जगहों की सड़कों पर बिना नंबर ऑटो दौड़ रही है। जिससे लोगों में भय का माहौल है। खासकर महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा इन वाहनों में राम भरोसे रह गई है। मामले में लोगों ने डीएम से कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि बिना नंबर चल रहे वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.