सुपौल, मार्च 18 -- रतनपुर, एक संवाददाता। जगदीपुर फीडर से जुड़े 9 पंचायतों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। 24 घंटे में 10 से 12 घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश है। उपभोक्ताओं ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। बिजली कब आती है और कब जाती है किसी को पता भी नहीं चलता है। कहा कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही बिजली दगा देने लगी है। बताया कि रविवार की शाम सात बजे बिजली गुल हो गई। इसके बाद 9 बजे रात में बिजली आई। फिर 12 बजे रात में बिजली गायब हो गई। इसके बाद रात भर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई। सोमवार की सुबह 6 बजे बिजली आई। फिर सुबह 9 बजे बिजली गुल हो गई। इसके बाद दोपहर दो बजे बिजली आई। कहा कि कई बार विभागीय अधिकारियों से बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग की गई, लेकिन कोई ध्यान नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.