सुपौल, नवम्बर 30 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। शहरों में होने वाली चोरी पर अब वैज्ञानिक पद्धति से रोक लगेगी, जबकि गणित का फॉर्मूला जिला व प्रदेश में पर्यटन की संभावनाओं को विस्तार देगा। इतना ही नहीं बिहार की शोक कहलाने वाली कोसी नदी की बाढ़ से जिलेवासियों को निजात दिलाने के लिए उचित प्रबंधन की दिशा में भी उचित कदम उठाए जाएंगे। इन सभी मुद्दों पर किसी वैज्ञानिक ने नहीं बल्कि स्कूली बच्चों ने अपने प्रोजेक्ट तैयार किये हैं। दरअसल, राष्ट्रीय सार्वजनिक मेला समिति की ओर से संचालित आरएसएम पब्लिक स्कूल का 31वां वार्षिकोत्सव समारोह मनाया जा रहा है। जबकि सात दिसंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस क्रम में आयोजन के दूसरे दिन स्कूल की अलग-अलग कक्षा के बच्चों ने अपने-अपने प्रदर्श से प्रतियोगिता के जजों का मन मोह लिया। बच्चों के बनाए प्रोजेक...