सुपौल, दिसम्बर 10 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थान क्षेत्र की हुलास पंचायत स्थित राधानगर बैंक के समीप मंगलवार दोपहर करीब दो बजे हुलास राघोपुर रोड पर एक बाइकसवार महिला बाइक से गिरकर घायल हो गई। बताया जाता है कि महिला अपने पति के साथ सिमराही बाजार किसी डॉक्टर के पास जा रही थी। उसी दौरान राधानगर बैंक के समीप सामने से आ रहे एक बाइक सवार ने अचानक उनके आगे बाइक रोक दी। इस क्रम में पीछे से आ रहे बाइकसवार ने अपना नियंत्रण खो दिया। घटना में बाइक पर सवार महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई। घायल महिला की पहचान खोरिया वार्ड 19 निवासी रविंद्र मेहता की (25) वर्षीय पत्नी रेणु देवी के रूप में हुई। वहीं घायल महिला को पति ने इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस बाबत थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि घटना की जानका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.