सुपौल, फरवरी 5 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। डहरिया पंचायत स्थित रानीपट्टी नहर मार्ग पर बुधवार को दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने छिनतई की घटना को अंजाम देकर क्षेत्र में दहशत फैला दी। जहां सहरसा जिले के बनगांव थाना क्षेत्र निवासी एवं मधेपुरा बिजली कार्यालय में असिस्टेंट इंजीनियर पद पर कार्यरत मनोहर कुमार से नकदी व मोबाइल लूटकर अपराधी फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार वह बुधवार को बाइक से बलुआ बाजार जा रहे थे। इसी दौरान अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे छातापुर पेट्रोल पंप से पहले बिना नंबर प्लेट की अपाची बाइक पर सवार तीन नकाबपोश युवकों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। जिनमें से दो युवकों ने गला दबाकर हथियार सटाया और एक मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड तथा 1050 रुपये नकद छीन लिए। घटना के बाद पीड़ित ने छातापुर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। जबकि स्थानीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.