भागलपुर, अप्रैल 19 -- राघोपुर । एक संवाददाता थाना क्षेत्र के फिंगलास पंचायत स्थित नरहा वार्ड 02 में शनिवार को बाइक की ठोकर से एक छात्रा घायल हो गई। वहीं बाइक चालक सड़क पर अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि नरहा निवासी जैनव खातून (13 वर्ष) एक निजी कोचिंग से पढ़कर अपने घर लौट रही थी। इसी क्रम में नरहा में एक बाइक चालक ने उसे ठोकर मार दिया। घटना के बाद ठोकर की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने छात्रा और घायल बाइक चालक को इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां घायलों का उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। आवेदन अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.