सुपौल, अगस्त 7 -- राघोपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के 50 पुल के पास एनएच 27 पर मंगलवार की रात करीब 8 बजे बाइक और सिटी रिक्शा में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक घायल हों गया। बताया जाता है कि सिमराही वार्ड 8 निवासी जलधर दास (35) एक बाइक से किसी काम को लेकर प्रतापगंज गया था। वापस लौटने के क्रम में 50 पुल के पास सामने से आ रहे एक सिटी रिक्शा से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। वहीं ठोकर की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल को इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायल का उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना को लेकर फिलहाल किसी तरह का कोई आवेदन नहीं मिला है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.