सुपौल, फरवरी 5 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के हरिहरपट्टी पंचायत के वार्ड 7 में 13 वर्षीय मासूम विकास की निर्मम हत्या का मामले में आखिरकार छह महीने बाद पुलिस को सफलता मिली ।पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड के मुख्य आरोपित पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ,दोनों की गिरफ्तारी राघोपुर थाना क्षेत्र में उनके एक रिश्तेदार के घर से बुधवार देर रात की गई। इस सनसनीखेज मामले में मृतक की मां मंजू देवी के आवेदन पर त्रिवेणीगंज थाना कांड संख्या 457/25 दर्ज किया गया था। प्राथमिकी में 11 नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया था। आरोप है कि विकास की बेरहमी से हत्या करने के बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को आनन-फानन में जला दिया गया। दर्ज प्राथमिकी के अनुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.